Bookmark and Share



 
 

जल स्रोतों के संवर्धन हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान
रामेश्वरम में भी बैतूल ने लहराया था परचम
बैतूल- अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय समिति द्वारा निर्धारित पंच महाअभियानों में से एक अभियान  नर्मदांचल शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत समस्त जिलों क ी प्रमुख नदियों, स्थानीय जल स्रोतों और आस्था के केन्द्रों को स्वच्छ रखने की पहल गायत्री परिवार द्वारा एक अभियान के रूप में की जा रही है। इसी तारतम्य में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जिला बैतूल ने जिले का गौरव और जीवनरेखा माँ ताप्ती के तटों को शुद्ध करने का बीड़ा उठाया है। जिले के लगभग एक सैकड़ा उर्जावान युवा कार्यकर्ताओं ने ताप्ती नदी के खेड़ी घाट के तट को शुद्ध करके लगभग दो सौ टोकनी कचरा, कूड़ा, पन्नी, कपड़े पूजन सामग्री आदि को हटाया। युवा कार्यकर्ताओं ने कीचड़ एवं गंदगी की परवाह किए बगैर अपने हाथों से सफाई की। ताप्ती तट क ो शुद्ध करने के पश्चात कार्यकर्ताओं की टोली ने पवित्र स्थल बारहलिंग के तट को भी साफसुथरा किया। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के सरंक्षक डॉ. कै लाश वर्मा ने बताया कि  यह अभियान की शुरूआत है। रामेश्वरम स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर जिले के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जल स्त्रोतों को शुद्ध करने का संकल्प लिया है। इसी के अंतर्गत मांडवी घाट, मुलताई उद्गम स्थल पर भी सफाई हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में युवा प्रकोष्ठ के सचिव डी.डी. उइके ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर निवास करता है। अपने पवित्र स्थलों को स्वच्छ रखकर ही हम ईश्वर के अनुदानों के भागीदार बन सकते हैं। ताप्ती पर विशेष कार्य कर रहे पत्रकार रामकिशोर पवांर ने अनेक पौराणिक वृत्तांतों द्वारा माँ ताप्ती की महिमा का बखान किया। महिला मंडल खेड़ी ने सभी को भोजन सुविधा उपलब्ध कराई। ताप्ती सेवा समिति खेड़ीसांवलीगढ़ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के सूत्रधार डॉं सुखदेव धोटे थे। अभियान को गति देने में वामनराव धोटे, रघुनाथ राने, डॉ. कैलाश वर्मा, डी.डी. उइके, रविशंकर पारखे, अजय पवांर, विवेक शुक्ला जवाहर, अनूप वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभार्ई। कार्यक्रम में डॉ.शैला मूले, डॉ. सी एच वर्मा, हरबंश आहुजा, डॉ. भूपेन्द्र राठौर, शारदा पटने, शारदा पवांर, बसंत मिरासे, पप्पी शुक्ला पत्रकार, आनंद सोनी पत्रकार, रामकिशोर पवांर पत्रकार, गुड्डा वर्मा पत्रकार, विवेक वर्मा आदि ने उपस्थित होकर सफाई में हिस्सा लिया। सामग्री सहयोग डॉ.साजिदा परवीन, डॉ. नरेन्द्र पवांर बैतूलबाजार ने किया।      


 
ADVERTISMENT : संजय शुक्ला अधिवक्ता एवं पत्रकार जिलाध्यक्ष 9425002096                               आज ही संगठन के गठन एवं सदस्यता के लिए सम्पर्क करे। संगठन सदस्यता है मात्र एक रूपए।                               मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश से जुडे।                               

                                                                                                              अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे - रामकिशोर पंवार प्रदेश अध्यक्ष मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश 9993162080, 9406535572, 07141236122                                                       पूरे प्रदेश भर में संगठन तैयार करना है ताप्ती मैया के भक्तो को प्राथमिकता।                                                       
© 2011 - 2012, माँ सूर्य पुत्री ताप्ति | www.maasuryaputritapati.com