|
बैतूल ,(रामकिशोर पंवार): न तो वह कोई मंत्री था और न कोई सरकारी आला अफसर लेकिन पूरा जिला प्रशासन ही जनप्रतिनिधि उसके सामने ऐसे नतमस्तक होकर याचना कर रहे थे जैसे वह कोई भगवान हो ........भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि ठाकुर ने जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित एक दैनिक समाचार के संवाद सेतू कार्यक्रम में इसी मंशा से जुड़ा हुआ सवाल उठाते हुए कहा कि आज पूरे जिले के जनप्रतिनिधि अपनी ही सरकार से अपनी ही समस्या का समाधान नहीं करवा पा रहे है और एक ऐसे व्यक्ति से याचना कर रहे है जैसे वह सरकार से बड़ा हो और सरकार पर भारी पड़ रहा है..? जिले के राजनीतिज्ञो के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या होगी। आम आदमी का दर्द बयां करते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि हमारे जिले का दुर्रभाग्य है कि यहां पर बांध के पक्ष एवं विपक्ष में आन्दोलन प्रायोजित होते है और एक ही व्यक्ति दोनो लोगो को अप्रत्यक्ष रूप से मदद करता हैं। पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर , मुलताई के संजय अग्रवाल , बैतूल के प्रवीण गुगनाणी , सहित आधा दर्जन वक्ताओं ने संवाद सेतू कार्यक्रम में ताप्ती की उपेक्षा , ताप्ती विकास प्राधिकरण , मुलताई विकास प्राधिकरण , ताप्ती पर छोटे मंझोले बांंधो का निमार्ण तथा ताप्ती के जल संग्रहण को प्राथमिकता के साथ उठाया। मां ताप्ती जागृति मंच की ओर से कार्यक्रम के अंतिम वक्ता के रूप में मंच के संस्थापक रामकिशोर पंवार ने मध्यप्रदेश गान में ताप्ती के नाम को शामिल न करने की राज्य सरकार की मंशा पर ही सवाल उठा डाला और कहा कि हम ऐसे गान को क्यूं गाए जिसमें हमारे जिले से निकलने वाली पुण्य सलिला मां ताप्ती का नाम न हो। श्री पंवार ने प्रदेश गान के बहिष्कार की बाते करते हुए अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा कि ताप्ती का नाम लिए बिनप प्रदेश गान अधुरा है। कार्यक्रम में जिला कलैक्टर बैतूल बी चन्द्रशेखर बोरकर ने सकारात्मक पत्रकारिता की वकालत की वही दुसरी ओर पुलिस अधिक्षक ललीत शाक्यावर ने कहा कि हम समाचार में ऐसे समाचारो को प्राथमिकता न दे जिससे हमारे परिवार और बच्चों पर भी गलत असर पड़े। नकारात्मक पत्रकारिता को लेकर पुलिस अधिक्षक ने अपनी मंशा बताई। सासंद श्रीमति ज्योति धुर्वे वैसे तो कुछ बोल नहीं पाई लेकिन बधाई देने से भी नहीं चुकी। पूर्व सासंद हेमंत खण्डेलवाल , पूर्व विधायक विनोद कुमार डागा, पूर्व विधायक राधाकृष्ण गर्ग, अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, पूर्व न्यायाधीश पीसी अहिरवार , विधायक अलकेश आर्य, विधायक श्रीमति गीता उइके , सहित दो दर्जन वक्ताओं ने अपनी - अपनी पीड़ा को व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद पुरोहित कर रहे थे जबकि कार्यक्रम के अतिथी वरिष्ठ पत्रकार गुलाब कोठरी थे।
|